गर्मियों का मौसम मार्च से मई तक रहता है। इस दौरान तापमान न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। मई सबसे गर्म महीना होता है।
मॉनसून का मौसम जुलाई से सितम्बर तक रहता है और इस दौरान शहर में रूक-रूक कर भारी बारिश होती है। आसमान पर बादल छाये रहते हैं और मौसम नमी भरा और चिपचिपा होता है।
सर्दियों का मौसम नवम्बर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान मौसम हल्का और सुहावना होता है और तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।