खरीदारी के लिए रायपुर में बहुत कुछ है। स्टालों और अनय दुकानों से भरी गलियों में बिक्री के लिए सामान जैसे हैंडलूम, बांस और अन्य लकड़ी के शिल्प, कपड़े तथा सामान आदि की बहुत अधिक वैरायटी उपलब्ध है।यदि आप अपने प्रियजनों को साड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं तो रायपुर में उपलब्ध हैंडलूम साड़ी एक बेहतरीन विकल्प होगा।
तोगिता कोसा हैंडलूम और बारलोवा इंटरप्राइसेस ऐसी दो जगहें हैं जहाँ आपको स्थानीय करघे में बुनी अच्छी हैंडलूम साडि़याँ मिल सकती हैं। इसी तरह शबरी छत्तीसगढ़ राज्य एम्पोरियम में आप हस्तशिल्प की बहुत सारी चीज़ें ले सकते हैं। शहर के कुछ अन्य शापिंग केंद्र हैं - मैग्नेटो-दि मॉल, कलर्स मॉल , सिटी मॉल 36, आर.के. मॉल , छत्तीसगढ़ सिटी सेंटर मॉल , महाकौशल आर्ट गैलरी, अंबुजा सिटी सेंटर मॉल और ट्रेज़र द्वीप।



Click it and Unblock the Notifications