व्हाइट वाटर राफ्टिंग एक साहसिक खेल है जिसका लुत्फ रायसन जाने वाले पर्यटक उठा सकते है। यहां पर्यटक, शिविर लगाकर रह भी सकते है। ब्यास नदी पर राफ्टिंग अप्रैल और जून के महीने से शुरू हो जाती है क्योकि इस दौरान तापमान इन आउटडोर एक्टिविटी और खेलों को खेले जाने के अनुकूल होता है।
कई टूर कराने वाली एजेन्सी इस खेल का ऑफर भी देती है और अन्य खेलों के लिए जरूरी सामानों को पर्यटकों को किट के रूप में प्रदान करती है जिनकी जरूरत ऐसे गेम्स में पड़ती है जैसे- गियर इत्यादि।



Click it and Unblock the Notifications