आर्यभट्ट साइंस एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी का शुभारंभ 20 नवंबर 2006 को किया गया था। यह आंध्र प्रदेश हॉसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित है और शहर से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां मॉडल्स रखे गए हैं, जिसमें लोग काफी रुचि लेते हैं।
इनमें से 36 कंक्रीट से बने विमान के मॉडल भी शामिल हैं। साथ ही मॉडलों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई है। इतना ही नहीं, यहां एक ताराघर भी है, जिसका उद्देश्य खगोल विद्या में रुचि रखने वालों छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत करना है।
यहां कई समुद्री जीवों और सरीसृपों के नमूने रखे गए हैं। इसे म्यूजियम के वर्किग आवर के दौरान देखा जा सकता है। इस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य कुछ गतिविधियों के जरिए गरीबों की जीवनशैली को ऊपर उठाना है।



Click it and Unblock the Notifications