राजामुंद्री शहर के पास गोदावरी नदी के किनारे बना पुष्कर घाट एक स्नान घाट है। यह जगह कोटिलिंगेश्वर और श्री मार्केडय़ स्वामी जैसे प्रचीन मंदिरों से घिरा हुआ है। यह राजामुंद्री के प्रमुख स्नान घाटों में से एक है। यहां पूरे साल श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी यहां स्नान करता है उनके सारे पाप धुल जाते हैं। घाट के पास कई महत्वपूर्ण मंदिर होने के कारण श्रद्धालुओं के बीच इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications