यहां आने वाली हर महिला पर्यटक को इस बाजार में जरूर आना चाहिए, उन्हे यह जगह बेहद पसंद आएगी। यह बाजार, राजकोट के पुराने हिस्से में स्थित है, यहां कई प्रकार के घरेलू और उपयोगी सामान, अच्छी गुणवत्ता वाले और कम दामों में मिलते है।
यहां चांदी के गहने, आकर्षक चूडियां, अच्छे - अच्छे परिधान, चप्पलें, घडियां, सोने के गहने और अन्य सामान भी बिकते है। इस जगह के बाजार में दुकानें बहुत पास - पास लगती है जिसके कारण बाजार काफी संकुचित हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी यहां आकर खरीदारी महिलाओं को काफी पसंद आता है।



Click it and Unblock the Notifications