यह राजकोट के केंद्र में स्थित है। राजकुमार कॉलेज, इस शहर का सबसे पुराना कॉलेज और शिक्षा केंद्र है। इसकी स्थापना, कठियावाड शाही परिवार के युवाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी ताकि वह सफल शासक और अच्छे इंसान बन सकें। यह कॉलेज अंग्रेजों के काल में 1868 में अस्तित्व में आया और आधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन 1870 में किया गया।
यह कॉलेज, 26 एकड़ जमीन में फैला हुआ है, इस पूरी जमीन पर एक सुंदर सी इमारत बनी हुई है जो उस काल की वास्तुकला और निर्माण कार्य की बारीकियों को दर्शाती है। इस कॉलेज को आरकेसी के नाम से भी जाना जाता है।
इस कॉलेज में कई नामचीन हस्तियां जैसे - कृष्णा कुमार सिंह भावसिंह ( मद्रास राज्य के पहले गर्वनर ), अशोक कॉम्टे (मुम्बई पुलिस पूर्वी क्षेत्र के एडीशनल कमीशनर,जो 2008 में हुए मुम्बई हमलों में मारे गए थे) क्रिकेटर दुलीपसिंहजी और कवि कवि कालपी आदि ने शिक्षा ग्रहण की है।



Click it and Unblock the Notifications