राजकोट में राष्ट्रीयशाला, पर्यटकों के लिए दिलचस्प पर्यटन स्थल है। इसे महात्मा गांधी के द्वारा 1921 में शुरू किया गया था, इस स्कूल की स्थापना, केवल राष्ट्रीय अवधारणाओं पर आधारित विषयों पर की गई थी ताकि लोगों को शिक्षित किया जा सकें।
वर्तमान में, राष्ट्रीयशाला में कई प्रकार की शिक्षा जैसे - मैनुअल ऑयल प्रेसिंग और कॉटन की कताई और बुनाई के बारे में दी जाती है। खादी के बारे में यहां बताया जाता है। यह स्कूल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications