Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » राजनंदगांव » मौसम

राजनंदगांव मौसम

इस क्षेत्र पर नम और सूखा मौसम राज करता है। राजनंदगांव शहर उष्णकटिबंधीय मौसम को अनुभव करता है। यहां वर्षा भारी तथा सामान्य रुप से होती है।राजनंदगांव की गर्मियां काफी शुष्क रहती है। गर्मियां मार्च से लेकर मई महीने तक अपनी चरम सीमा पर होता हैं। गर्मियों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। साल के इस मौसम में राजनंदगांव की सैर करना उचित नहीं होगा।

गर्मी

राजनंदगांव की गर्मियां काफी शुष्क रहती है। गर्मियां मार्च से लेकर मई महीने तक अपनी चरम सीमा पर होता हैं। गर्मियों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। साल के इस मौसम में राजनंदगांव की सैर करना उचित नहीं होगा।

मानसून

हालांकि मानसून अप्रत्याशित है, मानसून में या तो भारी या सामान्य वर्षा हो सकती है। मानसून की शुरुआत जून में होती है और यह जुलाई से लेकर सितंबर तक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है। इस क्षेत्र में वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण होती है।

सर्दी

यहां हलकी सर्दी पड़ती है जो अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक रहती है। सर्दियों में तापमान 27 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। ये महीने राजनंदगांव की यात्रा के लिए आदर्श हैं।