Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» राजनंदगांव

राजनंदगांव- परंपरा और संस्कृति का प्रतीक

13

राजनंदगांव को 26 जनवरी, 1973 में दुर्ग जिले से अलग किया गया। राजनंदगांव का दूसरा नाम संस्कारधानी है जो इस शहर में बसे विभिन्न धर्म के लोगों के बीच पनपती शांति और सद्भान पर केंद्रित है। इस शहर के चारों ओर कई तालाब और नदियां हैं तथा यह कुछ लघु उद्योगों और व्यवसायों के लिए भी प्रसिद्ध है। क्रमानुसार दुर्ग और बस्तर राजनंदगांव की पूर्वी और दक्षिणी सीमाएं हैं। यह रायपुर से 64 कि.मी दूर है और भविष्य के लिए यहां एक हवाई पट्टी की योजना बनाई जा रही है।

इसका मूल नाम नंदग्राम था, और प्राचीन काल में राजनंदगांव पर कई विभिन्न राजवंशों ने शासन किया। सोमवंशी, कलचुरी और मराठा उनमें से कुछ हैं। इस क्षेत्र में बने महल अपने शासनकाल के शासकों और उनके समाज के बारे में बताते हैं। उस समय की संस्कृति और परंपरा इन महलों के माध्य से प्रतिबिंबित होती है।

ज्यादातर शासक हिंदू थे जैसे कि वैष्णव और गोंड़ राजा। यह ब्रिटिश शासन के दौरान राज नंदगांव राज्य की राजधानी भी बना रहा। रियासत के अंतिम शासक ने अपने महल को कॉलेज के रुप में प्रारंभ करने के लिए दे दिया जिसका नाम इसके नाम पर रखा गया।

इस क्षेत्र के निवासियों द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं हिन्दी और छत्तीसगढ़ी हैं। राजनंदगांव में कई शैक्षिक संस्थाएं हैं। इस शहर के प्रमुख त्योहार दीवाली और गणेश चतुर्थी हैं जो बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाते हैं। इस उत्सव के दौरान मोहारा मेला, बैलों की दौड़ और मीना बा़ज़ार का आयोजन किया जाता है।

राजनंदगांव और उसके आस पास के पर्यटक स्थल

राजनंदगांव के मंदिर देखने योग्य हैं तथा गायत्री मंदिर, सित्ला मंदिर और बर्फानी आश्रम उनमें से कुछ हैं। ड़ोंगरगढ़ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ड़ोंगरगढ़ का बमलेश्वरी देवी मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह बड़ी बमलेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। छोटी बमलेश्वरी मंदिर भू-तल पर स्थित है। यहां दशहरा और रामनवमी के त्योहार पर राज्य भर से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के परिसर में मेले आयोजित किए जाते हैं। माता शीतला देवी का शक्ति पीठ एक अन्य तीर्थ स्थल है। यह एक प्राचीन मंदिर है जो लगभग 2200 साल पुराना है। यह स्टेशन से 1.5 किमी की दूरी पर स्थित है।

कैसे पहुंचे राजनंदगांव

राजनंदगांव, रेल मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा कई शहरों से जुड़ा हुआ है लेकिन यहां हवाई मार्ग की सेवा पूरी तरह उपलब्ध नहीं है। यह एक प्रमुख रेल और सड़क जंक्शन है।

राजनंदगांव की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

उष्णकटिबंधीय जलवायु का राजा राजनंदगांव, ज्यादातर नम और सूखा रहता है। इस शहर को देखने के लिए यात्री अक्तूबर से लेकर फरवरी के महीनों के बीच जा सकते हैं, तब इस क्षेत्र में सर्दियों का मौसम होता है।

राजनंदगांव इसलिए है प्रसिद्ध

राजनंदगांव मौसम

घूमने का सही मौसम राजनंदगांव

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें राजनंदगांव

  • सड़क मार्ग
    राष्ट्रीय राजमार्ग 6 (ग्रेट पूर्वी सड़क) राजनंदगांव से होते हुए विभिन्न शहरों को जोड़ती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    राजनंदगांव शहर दक्षिण पूर्वी रेलवे की मुंबई हावड़ा लाइन पर स्थित है। यहां से ड़ोंगरगढ़, नागपुर और रायपुर के लिए लोकल ट्रेनों की सेवा उपलब्ध है जबकि एक्सप्रेस गाड़ियां इस शहर को कोलकाता, मुंबई और दिल्ली से जोड़ती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    रायपुर हवाई अड्ड़ा राजनंदगांव से 80 कि.मी दूर है और यह इस शहर का सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun