जियारत सेन गंजी साहिब, राजौरी का एक धार्मिक स्थल है जो राजौरी से 10 किमी. दूर स्थित है। यह स्थ्ाल दरहाल नाला से साफ दिखाई पड़ता है। नाम से ही स्पष्ट है कि यह स्थल संत गंजी साहिब के नाम पर रखा गया है। यह धार्मिक स्थल भी संत गंजी साहिब को समर्पित है जिनका सम्बन्ध फतेहपुर के गुर्जर परिवार से था।
संत गंजी साहिब को स्थानीय लोगों के बीच उनके अच्छे कार्यो और उपदेशों के लिए जाना जाता है। उन्होने मानव हित में कई कार्य किए थे। अक्टूबर के महीने में पहले ही हफ्ते में यहां उर्स का आयोजन किया जाता है। उर्स के दौरान हजारों श्रद्धालु यहां आकर अदब से सिर झुकाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications