अरियामान समुद्र तट, पाल्क खाड़ी के एक किनारे पर स्थित है जो रामेश्वरम के सबसे स्वच्छ तटों में से एक माना जाता है। यहां की स्वच्छता के कारण ही पर्यटक यहां आना पसंद करते है। रामेश्वरम के लोगों के लिए पिकनिक मनाने का यह एक अच्छा स्थान है। वास्तव में, जिले के लोग वीकेंड मनाने इसी तट पर आते है।
अरियामान तट एक खूबसूरत तट है जहां समुद्र का पानी नीले रंग में चमकता है। पूरे तट पर ठंडी - ठंडी हवा बहती है और वातावरण को अच्छा बनाती है। यह स्थान एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है। यह तट, श्री रंगनाथस्वामी मंदिर से 27 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह तट 150 मीटर चौड़ा और 2 किमी; लम्बा है।
समुद्र तट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक प्राईवेट बिल्डर ने यहां बच्चों के लिए पार्क जैसी सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। जहां स्वीमिंग, बोटिंग, आर्टिफिशियल थंडर और सर्फिंग जैसी कई एक्टीविटी की जा सकती है। यहां पर्यटन की दृष्टि से सभी कुछ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications