विलुंदी तीर्थम, 24 मुख्य तीर्थमों में से एक है जो हिंदू धर्म में प्रमुख माने जाते है। यह तीर्थम उस दौरान बना था, जब भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता की प्यास बुझाने के लिए समुद्र में तीर मारा था। तीर चलाने के फलस्वरूप, समुद्र से पीने योग्य पानी की एक धारा निकली थी।
हर वर्ष, इस तीर्थम की यात्रा करने सैकड़ों भक्त आते है और इसमें स्नान करके अपने पाप धुलने की कोशिश करते है। यह तीर्थम, पंबन के नजदीक एक गांव थागाचिमदम में स्थित है।
धार्मिक महत्व के अलावा, यह जल स्त्रोत, स्थानीय लोगों के लिए पीने योग्य पानी भी प्रदान करता है। स्थानीय लोगों के लिए पीने के पानी का प्रबंन करने की दृष्टि से 1979 में यहां एक निर्माण भी करवाया गया था। हालांकि, वर्तमान में यह संरचना टूट चुकी है क्योंकि यहां ही हवा में भी नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है। सरकार ने कई और संरचनाओं को बनाने का प्रयास भी किया है।



Click it and Unblock the Notifications