सदरी को राजस्थान के पाली जिले के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में गिना जाता है। पूर्व में, इस शहर को ' मारवाड़ के लिये मेवाड़ का द्वार' कहा जाता था। जैन समुदाय के लिए इस जगह का बहुत धार्मिक महत्व है। रणकपुर मंदिर और श्री परशुराम महादेव मंदिर की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह एक आधार है। वराहवतार मंदिर और चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर के अलावा, खुदाबख्श बाबा की पुरानी दरगाह भी इस जगह का एक लोकप्रिय आकर्षण है।



Click it and Unblock the Notifications