Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » रेडी » मौसम

रेडी मौसम

रेडी में आम तौर पर एक उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु पायी जाती है जहाँ मौसम वर्ष भर गर्म और आर्द्र बना रहता है। रेडी की यात्रा का भरपूर आनंद लेने के लिए सर्दियाँ सबसे अच्छा मौसम हैं।

गर्मी

गर्मी का मौसम मार्च के महीने से मई के महीने तक होता है। इस समय तापमान न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मई वर्ष का सबसे गर्म महीना होता है।

मानसून

रेडी में मानसून जून से सितंबर तक होता है और इन चार महीनों की अवधि में भारी बारिश होती है। आसमान में आम तौर पर बादल छाये रहते हैं। इस समय के दौरान रेडी की यात्रा एक अच्छा विचार नहीं है क्योंकि मूसलधार बारिश आपके पर्यटन गतिविधियों के बीच आ सकती है। अक्टूबर और नवंबर मानसून के बाद के चरण होते हैं।

सर्दी

रेडी में सर्दियों का मौसम दिसंबर के महीने से शुरू होता है और आम तौर पर हल्का और आमंत्रित करमा वाला होता है। तापमान न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। यह मौसम फरवरी के महीने में समाप्त होता है और रेडी यात्रा के लिए एक शानदार समय है।