Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रेडी

रेडी - एक विचित्र, तटीय गांव

3

रेडी एक छोटा सा विलक्षण तटीय गांव है जोकि महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के अंतर्गत आता है। रेडी मूल रूप से रेडीपट्टनम के नाम से जाना जाता है। रेडी अरब सागर के तट पर स्थित है और बहुत सारे काजू और नारियल के पेड़ जगह-जगह पर पाये जाते हैं। गांव वेंगुरा तालुका के अंतर्गत आता है और पहले एक महत्वपूर्ण बंदरगाह था। रेडी अब यशवंतगढ़ किले की तरह पुरातन ऐतिहासिक स्मारकों के साथ अपने लंबे और अनछुये समुद्र तटों की वजह से एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो गया है। रेडी  मुंबई से केवल 377 किमी दूर है और आसानी से पहुँचा जा सकता है।  

रेडी में पर्यटकों के लिये आकर्षण

स्वयंभू शिव मंदिर, गणेश मंदिर, मौलि मंदिर, रामपुरूष मंदिर और नवदुर्गा मंदिर– जहाँ देवी दुर्गा की पूजा की जाती है– जैसे कई धार्मिक स्थल इस जगह स्थित हैं। यशवंतगढ़ किला, शिरोडा, अरावली और तेरेखोल किला कुछ ऐतिहासिक स्मारक है जो कि यात्रा के लायक हैं। रेडी एक प्रकृति स्वर्ग भी है। रेडी समुद्र तट नारियल और सुपारी के अलावा काजू और आम के पेड़ों के साथ एक लंबा और सुंदर तट है। रेडी में जलवायु साल भर हल्की गर्म और आमंत्रित करती है।

यहाँ उष्णकटिबंधीय जलवायु है जिसका अर्थ है कि गर्मियाँ थोड़ा गर्म होती हैं, हालांकि सर्दियों में ठंडी हवाओं से इसकी भरपाई हो जाती है। यह लगभग पूरे वर्ष के लिए एक व्यवहार्य वापसी के रूप में कार्य करता है। हालांकि, मानसून के बाद के मौसम आपके लिये सबसे अच्छा है।

रेडी का कोई रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डा नहीं है। हालांकि, यह इस दर्शनीय स्थल की यात्रा में बाधा नहीं करता। गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सावंतवाडी रेलवे स्टेशन सुविधाजनक और यादगार यात्रा सुनिश्चित करते हैं। सड़क मार्ग से राज्य बसें केवल एक आरामदायक सवारी ही नहीं बल्कि किफायती भी हैं।

रेडी इसलिए है प्रसिद्ध

रेडी मौसम

घूमने का सही मौसम रेडी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रेडी

  • सड़क मार्ग
    गोवा की सीमा के पास स्थित होने के कारण रेडी मुंबई की अपेक्षा पणजी के करीब है। रेडी गांव से मुंबई लगभग 500 किमी दूर है, जबकि पणजी महज 55 किमी का दूरी पर स्थित है। यहाँ राज्य परिवहन की कई बसें, निजी टूर ऑपरेटर और टैक्सियाँ महाराष्ट्र के भीतर और बाहर के किसी भी प्रमुख शहर से रेडी तक पहुँचने में आपकी मदद करने के लिए उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रेडी गांव से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित सावंतवाडी निकटतम रेलवे स्टेशन है। सावंतवाडी महाराष्ट्र राज्य के भीतर और बाहर के अन्य शहरों और कस्बों से अच्छी तरह से नियमित गाड़ियों के द्वारा जुड़ा है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    डाबोलिम हवाई अड्डा के रेडी के लिए निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा अच्छी तरह से मुंबई और बंगलूर जैसे अन्य प्रमुख शहरों से नियमित दैनिक उड़ानों से जुड़ा हुआ है। वहाँ उपलब्ध टैक्सियाँ हवाई अड्डे से रेडी पहुँचाती हैं। औसत किराया 7 रुपये प्रति किमी है। भारत के बाहर से आ रहे पर्यटकों के लिए छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा निकटतम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 May,Fri
Return On
30 May,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 May,Fri
Check Out
30 May,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 May,Fri
Return On
30 May,Sat