व्हाइट वाटर राफ्टिंग ऋषिकेश की एक और साहसिक गतिविधि है जो इस शहर में आने वाले पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। गंगा नदी में मध्यम और कठिन दोनों प्रकार की धारायें होने के कारण यह प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित दोनों प्रकार के पर्यटकों के लिये अनुकूल है। पर्यटक व्हाइट वाटर राफ्टिंग का आनन्द लेने के लिये जरूरी राफ्टिंग सामान और पेशेवर प्रशिक्षकों की सुविधायें ले सकते हैं। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कई पर्यटक इस क्रीड़ा के रोमाँच का आनन्द उठाने के लिये इस स्थान पर आते हैं। राफ्टिंग के लिये सितम्बर से नवम्बर और मार्च से मई के बीच का समय आदर्श माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications