हरियाणा के दूसरे शहरों की तरह ही रोहतक में भी गौकरण नाम से एक पवित्र तालाब है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस गौकरण तालाब के परिसर में अन्य धार्मिक तालाब की तरह ही कई धार्मिक महत्व के स्थल हैं। इनमें विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर शामिल हैं।
ये मंदिर भागवान शिव, हनुमान और देवी पार्वती को समर्पित है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और तालाब में नहा कर मंदिर में आशीर्वाद लेते हैं।
तालाब के तीन ओर घाट बने हुए हैं। धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण दिनों और त्यौहार के दौरान लोग यहां पवित्र डुबकी लगाते हैं। यहां सामान्य पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए रात गुजारने के लिए एक धर्मशाला भी है।
साथ ही यहां एक पार्क भी है, जो वीकेंड के साथ-साथ सुबह और शाम में बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।



Click it and Unblock the Notifications