राउरकेला के पर्यटन स्थलों में मंदिरा बांध सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इस बांध का निर्माण हीराकुड़ प्रोजेक्ट अथॉरिटी द्वारा 1957 से 1959 के बीच किया गया था। यह बांध जिस जगह पर बना वह बेहद खूबसूरत है। यहीं पर शंख नदी तंग घाटियों में प्रवेश करती है।
साथ ही पहाड़ियों से घिरे होने के कारण इस जगह की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इस बांध को बनाने का मकसद राउरकेला स्टील प्लांट को पानी उपलब्ध कराना था। यह स्टील प्लांट बांध से कुछ ही दूरी पर है और कभी बांध का इस्तेमाल प्लांट के लिए जल आपूर्ति और जल संग्रहण के तौर पर होता था।
यहां पर एक बड़ा सा जलाशय भी है, जिसका इस्तेमाल मत्स्य पालन के लिए किया जाता है। अगर आप चाहें तो जलाशय में बोट राइड का भी आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप यहां फिशिंग का भी लुत्फ ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications