कोटेश्वर मंदिर, रुद्रप्रयाग शहर से 3 किमी की दूरी पर स्थित एक प्रख्यात हिंदू मंदिर है। यह गुफा मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे , तट पर स्थित है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने केदारनाथ जाते समय, रास्ते में इस गुफा में साधना की थी और यह मूर्ति प्राकृतिक रूप से निर्मित हुई है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यहाँ एक मेले का आयोजन किया जाता है। कई भक्त अगस्त और सितंबर के महीनों में यहाँ प्रार्थना करने आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications