उखीमठ, रुद्रप्रयाग जिले की एक पवित्र जगह है, माना जाता है कि इस जगह का यह नाम ‘बाणासुर’ की बेटी ‘ऊषा’ से उत्त्पन्न हुआ है। यह जगह कई हिंदू देवी देवताओं के लिए समर्पित विभिन्न मंदिरों जैसे ऊषा, शिव, अनिरुद्ध, पार्वती और मंधाता मंदिर की यात्रा का अवसर प्रदान करता है। पास ही में एक अन्य प्रसिद्ध मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर भी है जिसे सर्दियों के मौसम के दौरान भगवान केदारनाथ के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान शिव की बड़ी खूबसूरती से तैयार की गई एक मूर्ति प्रतिष्ठापित है।



Click it and Unblock the Notifications