Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रुखाला

रुखाला - रोमांचक लोगों का स्वर्ग

12

कोटखाई बेल्ट के बीच बसा रुखाला, हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो प्रख्याति की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है। यह जगह अपनी मनोहर सुन्दरता, लज़ीज़ सेब और अतिथि सत्कार के लिए जाना जाता है। इस जगह के अन्य आकर्षण हैं वह गाँव जो अब धरोहर के रूप में बदल दिए गए हैं।

दिसम्बर और जनवरी के समय, सेब और बेर के बगीचे, गुलाबी और हरे फल से लद जाते हैं, तब फार्महाउस से घिरे इस ग्रामीण इलाके में रंगों का विस्फोट होता है। रुखाला, दुनिया भर में रोयल, गोल्डेन और ग्रेनी स्मिथ सेबों के उत्पादन और निर्यात के लिए मशहूर है।

हरे बगीचों के अलावा, रुखाला में कई और पर्यटन स्थल हैं। इनमें से किआरी मंदिर और दीओरी मंदिर का नाम लेना मुनासिब होगा। ट्रेक्किंग करते हुए हरे भरे जंगल और ग्रामीण फार्महाउस से होते हुए इन मंदिरों तक पहुंचा जा सकता है। किआरी मंदिर, 300  साल पुराना स्मारक है जो रचनात्मक स्त्री शक्ति की अवतार हिन्दू देवी दुर्गा को समर्पित है।

पर्यटक रुखाला से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंबी-कुप्पर क्षेत्र में भी घूम सकते हैं।

आवागमन के लिए रुखाला वायुमार्ग, रेलमार्ग और रोडमार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा है। गर्मी, मानसून और ठण्ड ऐसे मौसम हैं जिनका अनुभव रुखाला में किया जा सकता है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को गर्मी के मौसम में आने की सलाह दी जाती है जो मई के महीने में शुरू होकर जुलाई तक चलती है। हालाँकि, ठण्ड के मौसम में भी यहाँ आया जा सकता है क्योंकि मौसम सुखद रहता है।

रुखाला इसलिए है प्रसिद्ध

रुखाला मौसम

घूमने का सही मौसम रुखाला

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रुखाला

  • सड़क मार्ग
    पर्यटक रुखाला तक पहुँचने के लिए बस से भी आ सकते हैं। रुखाला शिमला से 2.9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो बस से आसानी से तय की जा सकती है। शिमला इन शहरों जैसे डलहौज़ी, लखनऊ, श्रीनगर, चंडीगढ़, चंबा, मनाली, कुलु और जुब्बल जैसी जगहों से जुड़ा है। देहरादून, नई दिल्ली और कसौली से भी बसें उपलब्ध होती हैं। चंडीगढ़ से रुखाला के लिए ऐसी वोल्वो बसें भी लगातार चलती हैं और उपलब्ध हैं जो एक यात्री का करीबन 1025 रूपये किराया लेती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कालका रेलवे स्टेशन जो कालका-शिमला लाइन के अंतर्गत आती है, रुखाला से नज़दीकी रेलहेड है। इस रेल लाइन के द्वारा पड़ोसी शहर जैसे शिमला, धरमपुर, सोलन, कंडाघाट, सलोग्रा और बरोग अच्छी तरह से जुड़े हैं। कालका से रुखाला के लिए फस्ट क्लास ट्रेन की टिकट एक सवारी के लिए 100 से 220 रूपये है। शिमला से रुखाला के लिए टैक्सी भी ली जा सकती है जो 1 किलोमीटर के 7 रूपये लेती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    रुखाला से 41 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भुंतर हवाईअड्डा नज़दीकी हवाईअड्डा है। रुखाला से 103 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गग्गल हवाई अड्डा भी गंतव्य तक पहुँचने के लिए दूसरा हवाई अड्डा साबित होता है। यह हवाईअड्डे भारत के मुख्य शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और धर्मशाला से अच्छी तरह से जुड़े हैं। इन हवाईअड्डों से रुखाला पहुँचने के लिए उचित मूल्य पर टैक्सी और कैब की सुविधा उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue