Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रूमटेक

रूमटेक पर्यटन - हरियाली का विस्‍तार

10

रूमटेक, घने जंगलों से घिरा हुआ एक शहर है जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक शहर से 23 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह टाउन यहां स्थित रूमटेक मठ के कारण विश्‍व भर में प्रसिद्ध है, रूमटेक मठ तिब्‍बती बौद्ध धर्म के बीच अत्‍यधिक लोकप्रिय है। रूमटेक की सैर करते हुए आप सिक्किम के कई गांवों और धान के खेतों से गुजरेंगे। यहां जुलाई से सितम्‍बर के महीने के दौरान धान के खेत, मैदान में बिछी हरी कालीन की भांति दिखाई देते हैं। फसल पकने के दौरान इन खेतों का रंग सुनहरा हो जाता है और अक्‍टूबर से नवंबर के बीच इन फसलों की कटाई शुरू हो जाती है।

साहसिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध रूमटेक

बर्फ से ढकी पहाडि़यों के सांस थाम लेने वाले दृश्‍य और हरियाली भरे जंगल इस स्‍थल को पर्यटकों के निहारने के लिए आदर्श बनाते हैं। रूमटेक शहर आगंतुकों को अच्‍छे - अच्‍छे पर्यटन स्‍थलों पर सैर करने का अवसर प्रदान करता है और पर्यटक यहां आकर एक दिन के टूर में आसपास के क्षेत्रों में भी भ्रमण कर सकते हैं। साहसिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले पर्यटक, यहां आकर रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिीविटी में हिस्‍सा ले सकते हैं।

रूमटेक के पर्यटन आकर्षण

रूमटेक का सबसे मुख्‍य आकर्षण रूमटेक मठ है। यह मठ एक पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है जो पास में स्थित गंगटोक शहर का शानदार नजारा प्रदान करती है। पीक सीजन के दौरान इस मठ पर जाकर पर्यटकों को बौद्ध संस्‍कृति के बारे में अधिकाधिक जानकारी मिलती है, कई बौद्ध तीर्थयात्री इस दौरान ही मठ की यात्रा करने आते हैं। इसके अलावा, रूमटेक में जवाहर लाल नेहरू बॉटनिकल गार्डन है जो रूमटेक मठ के पास में ही स्थित है। पौधों और हिमालयी फूलों की कई किस्‍में यहां पाई जाती हैं। इस बगीचे का रखरखाव  सिक्किम पर्यटन के वन विभाग के द्वारा किया जाता है।

रूमटेक इसलिए है प्रसिद्ध

रूमटेक मौसम

घूमने का सही मौसम रूमटेक

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रूमटेक

  • सड़क मार्ग
    गंगटोक से रूमटेक के लिए काफी साड़ी बसें हैं और अगर आप चाहें तो गंगटोक से रूमटेक के लिए जीप भी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    There is no railway station available in रूमटेक
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    रुमटेक के पास सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, बागडोगरा एयरपोर्ट है जहां से दिल्‍ली और कोलकाता की सीधी फ्लाइट मिल जाती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
08 Sep,Tue
Check Out
09 Sep,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed