भाखड़ा बांध सतलुज नदी पर बने भाखड़ा-नंगल बांध का ही हिस्सा है। बिलासपुर जिले में स्थित इस बांध का नामकरण भाखड़ा गांव पर किया गया है और यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इस बांध पर लगे पनबिजली संयंत्र से पंजाब के अलावा हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विद्युत आपूर्ति की जाती है।
साथ ही यह बांध बरसात के दौरान इस क्षेत्र में आने वाले बाढ़ को भी रोकता है। इसके अलावा बांध से सिंचाई व्यवस्था भी दुरुस्त हुई है, जिसका असर कृषि उत्पादन पर देखा जा सकता है। बांध पर गोबिंद सागर नाम से एक मानव निर्मित जलाशय भी है। बांध का अद्वितीय सौंदर्य और हरा-भरा वातावरण पूरे देश से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।



Click it and Unblock the Notifications