सहारनपुर का बॉटनिकल गार्डन, भारत का सबसे पुराना बॉटनिकल गार्डन है जिसे लगभग 1750 में स्थापित किया गया था। इस गार्डन को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के द्वारा स्थापित किया गया था। 1887 में जब भारत का बॉटनिकल गार्डन सर्वे हुआ था, तो सहारनपुर सर्वे में केंद्र बन गया था और इसे वनस्पतियों और जीवों के अध्ययन में उत्तम माना गया था।
आज के समय में सहारनपुर का यह बॉटनिकल गार्डन, कलकत्ता के बॉटनिकल गार्डन के बाद दूसरे नम्बर पर आता है जहां की वनस्पितयों व पौधों को रिसर्च और साइंस में शामिल किया जाता है। यहां के कई पौधो और वृक्षों पर उल्लेखनीय शोध किया जाता है, इसके अलावा औषधीय पौधो पर भी रिसर्च की जाती है। वर्तमान में गार्डन को बागवानी प्रयोग और प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications