Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सइहा » मौसम

सइहा मौसम

मानसून के बाद अक्टूबर और नवंबर में सइहा घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। चूंकि यहां ज्यादा ठंड भी नहीं पड़ती है, इसलिए ठंड के मौसम में भी सइहा घूमा जा सकता है। इसके अलावा गर्मी के समय यहां जाना भी कोई बुरा विचार नहीं है।

गर्मी

मार्च, अप्रैल और मई में सइहा में गर्मी पड़ती है। इस दौरान यहां का औसत तापमान 20 डिसे से 30 डिसे के बीच रहता है। मई का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहता है। सइहा के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्रों को घूमने के लिए गर्मी का मौसम भी अच्छा माना जाता है।

मानसून

सइहा में जून और सितंबर में भारी बारिश होती है। इस कारण बारिश के मौसम में इस इलाके के पहाड़ों और वादियों में घूमने में परेशानी होती है। इस मौसम में सइहा जाने से बचना चाहिए।

सर्दी

दिसंबर से यहां ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, जो कि फरवरी तक रहती है। ठंड के समय यहां का औसत तापमान 11 डिसे से 21 डिसे के बीच में रहता है। अगर आप ठंड के समय में सइहा घूमने जा रहे हैं, तो हल्के गर्म कपड़े साथ रखना न भूलें।