समस्तीपुर की सैर का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मार्च के दौरान होता है, इस दौरान मौसम अच्छा रहता है।
समस्तीपुर में गर्मी का मौसम काफी दिक्कत वाला होता है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और गर्मी व शुष्कता सबसे ज्यादा होती है। मई सबसे गर्म महीना होता है।
मानसून, समस्तीपुर में जून से सितम्बर तक रहता है। इस दौरान तेजी से बारिश होती है। अक्टूबर और नवंबर में बारिश के बाद से तापमान में कमी आती है और पर्यटकों को सुकून मिलता है।
समस्तीपुर में सर्दी की शुरूआत, दिसम्बर से होती है और फरवरी के अंत तक बारिश होती है। इस दौरान तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटकों को इस मौसम में ठंडे कपड़े लाने की सलाह दी जाती है।