Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सानासार

सानासार - साहसिक व्यक्तियों के लिए हॉट स्पॉट

10

सानासार, दो गांव साना और सार से मिलकर बना हुआ स्‍थल है जो जम्‍मू और कश्‍मीर के दर्शनीय स्‍थलों में से प्रमुख हैं। कप के आकारनुमा इस क्षेत्र का नाम दो छोटी झीलों साना और सार के नाम पर रखा गया है। यह दोनों झीलें पेटनीटॉप की पश्चिम दिशा से 20 किमी. की दूरी पर स्थित हैं। सानासार को मिनी गुलमार्ग के नाम से जाना जाता है जो समुद्र स्‍तर से 2079 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

सानासार - रोमांच और सानासार

मैदानी और पहाड़ी इलाके होने के कारण यहां स्‍कीइंग, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, घोड़े की सवारी, और रॉक क्‍लाइम्बिंग का लुत्‍फ उठाया जा सकता है। जम्‍मू सरकार द्वारा प्रतिवर्ष सानासार में इस प्रकार की कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सानासार में पर्यटन विभाग द्वारा कई दुकानों को खुलवाया गया है जहां से ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटक आवश्‍यक उपकरणों और वस्‍त्रों को किराए पर लें सकते है जो उनकी रक्षा करने के लिए बनाए जाते है।

क्या है सानासार के आस पास

यात्री, लड्डु लाडी, शांता गाला और सुरनी कुंड में ट्रैकिंग करने जाएं, यह यहां के प्रसिद्ध ट्रैकिंग ट्रैल्‍स हैं। यहां स्थित टांगपाल मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थस्‍थल है जो पिंडली नाग भगवान को समर्पित है। गोल्‍फ शौकीन पर्यटक निराश न हों, उनके लिए सानासार में कुछ खास है। यहां पर्यटन विभाग द्वारा 9 छेंद वाला गोल्‍फ कोर्स विकसित किया गया है जो सानासार कीशान है। समय मिलने पर पर्यटक यहां के नाग मंदिर में दर्शन करने के लिए जरूर जाएं। सानासार के झरने और हिडेन क्रिक काफी विख्‍यात हैं जहां पर्यटकों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

सानासार पहुंचना

सानासार पहुंचने के लिए यात्रियों को हवाई, रेल और सड़क तीनों प्रकार के साधन मिल जाएंगे लेकिन रास्‍ते थोड़े अलग होगें।

सानासार आने का सबसे अच्छा समय

यहां आने के लिए मार्च से मई का मौसम बेस्‍ट रहता है। एडवेंचर खेलों के शौकीन पर्यटक यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेते रहें और उचित समय पर गेम्‍स में हिस्‍सा लें।

सानासार इसलिए है प्रसिद्ध

सानासार मौसम

घूमने का सही मौसम सानासार

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सानासार

  • सड़क मार्ग
    सानासार जाने के लिए दिल्‍ली, चंडीगढ़, जम्‍मू, कश्‍मीर जैसे कई बड़े शहरों से बसें मिल जाती है। राज्‍य सरकार के द्वारा भी राज्‍य के भीतरी इलाकों से सानासार आने के लिए कई बसों का इंतजाम किया गया है जो सस्‍ती और सुविधाजनक है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सानासार का नजदीकी रेलवे स्‍टेशन जम्‍मू तवी रेलवे स्‍टेशन है जो देश के प्रमुख शहरों से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां उतर कर यात्री बस सा निजी वाहन से सानासार तक पहुंच सकते है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सानासार में कोई एयरपोर्ट नहीं है अत: पर्यटकों को जम्‍मू के हवाई अड्डे तक का टिकट बुक कराना होगा और वहां उतर कर उन्‍हें निजी कैब या बस से गंतव्‍य स्‍थल की ओर रूख करना होगा। जम्‍मू का एयरपोर्ट इंटरनेशनल हवाई अड्डा है जहां से विदेशों के भी उड़ाने भरी जाती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed