बनसार बाग़ एक तालाब के बीच में स्थित है जिसमें संगमरमर की एक बारादरी (12 दरवाजों की एक इमारत) है, जो पर्यटकों को रात में, जब चाँद की रौशनी पानी पर पड़ती है और हल्की-हल्की झिलमिलाहट पैदा करती है, एक खुशगवार एहसास दिलाती है।
यह स्थान पहले जिंद राज्य के शासकों के द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान उपयोग में लाया जाता था, अब यह पूरे सप्ताह बिना किसी प्रवेश शुल्क के आम लोगों के लिए खुला रहता है। इस बाग़ में एक महल भी है जो अब संग्रहालय में तब्दील हो चुका है जहाँ प्राचीन हथियारों और आलेखों को प्रदर्शित किया गया है ।



Click it and Unblock the Notifications