Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सारनाथ » मौसम

सारनाथ मौसम

भारत के अन्य स्थानों की तरह सारनाथ में भी गर्मी, ठंड और बरसात के मौसम होते हैं।

गर्मी

सारनाथ में गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होता है और मई तक रहता है। मई का मौसम यहां सबसे ज्यादा गर्म होता है। इस दौरान यहां गर्म हवाएं चलती हैं और तापमान 25 डिसे से 44 डिसे के बीच रहता है।

मानसून

जुलाई से सितंबर तक यहां बरसात का समय रहता है। अगस्त के दौरान यहां सबसे ज्यादा वर्षा होती है। आसमान में बादल छाए रहते हैं और मौसम में काफी नमी रहती है।

सर्दी

सारनाथ में ठंड का मौसम नवंबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है। इस दौरान मौसम काफी खुशगवार रहता है और तापमान 9 डिसे से 25 डिसे के बीच रहता है।