सिवनी यहां आने वाले पर्यटकों को उत्कृष्ट एयर नेटवर्क प्रदान करता है। सिवनी का नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर में स्थित है जिसे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर हवाई अड्डा कहा जाता है। यह एक अर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह एयरपोर्ट, सिवनी से 121 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस एयरपोर्ट से कई अर्तराष्ट्रीय और घरेलू उड़ाने भरी जाती हैं। नागपुर से सिवनी जाने के लिए बस व टैक्सी आसानी से मिल जाती है। नागपुर से सिवनी तक जाने में लगभग दो घंटे का समय लग जाता है।