स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में स्थित कैप्टन विलियमसन संगमा स्टेट म्यूजियम राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इसका प्रबंधन कला एंव संस्कृति विभाग के हाथों में है। दरअसल इस म्यूजियम में इस क्षेत्र के जनजातीय जीवन को दर्शाया गया है। यहां खास तौर से मेघालय की जनजाति संस्कृति का विस्तृत वर्णन देखा जा सकता है।
इस म्यूजियम में इस क्षेत्र के हस्तशिल्प, जानवर और पौधों सहित देखने लायक कई रोचक चीजें हैं। अपने उम्दा संकलन के कारण यह म्यूजियम विद्वानों और शोधार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस म्यूजियम का नाम मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन विलियमसन संगमा के नाम पर रखा गया है।
चूंकि यह म्यूजियम स्टेट लाइब्रेरी के परिसर में है, ऐसे में आप इस लाइब्रेरी को भी घूम सकते हैं। यह म्यूजियम और लाइब्रेरी एक खूबसूरत परिसर में स्थित है, जो रंग-बिरंगे फूलों से अटा पड़ा है। परिसर में ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस और इंदिरा गांधी की विशाल प्रतिमा भी है।



Click it and Unblock the Notifications