गोरखा गेट शिमला के सबसे पुराने प्रवेश द्वारों में से एक है। यह वाइसीरीगल लॉज के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है, यह चौरा मैदान रोड पर स्थित है। इस लॉज का एतिहासिक महत्व है। ब्रिटिश शासनकाल में इसने भारत के वायसराय के निवास स्थान के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं और अब यह 'इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी’ का भवन है। यह गेट ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति गोरखाओं की बहादुरी और निष्ठा के सम्मान में, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था। पत्थर की यह संरचना आगंतुकों के लिए एक दिलचस्प दृश्य प्रस्तुत करती है।



Click it and Unblock the Notifications