मैनोर्विला, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पास पास स्थित एक विरासतीय इमारत है। लॉर्ड वावेल के साथ 1945 में, भारत की स्वतंत्रता के बारे में बात करने के लिए, एक बैठक के दौरान महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आजाद इसी इमारत में रुके थे। वह कमरा आज भी सावधानी पूर्वक संरक्षित किया गया है, जहाँ महात्मा गांधी रुके थे। प्रारंभ में यह इमारत ‘राजकुमारी अमृत कौर’ की संपत्ति थी जो कि भारत के कैबिनेट की प्रथम महिला सदस्या थी। वर्त्तमान में इस इमारत का उपयोग गेस्ट हाउस के रूप किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications