रोथनी कैसल को ‘रोथनी कैसल स्टेट’ भी कहा जाता है जो कि जाखू हिल पर स्थित है। ब्रिटिश शासन काल के दौरान यह ‘एलेन ओक्टावियन ह्यूम’ का निवास स्थल और संपत्ति थी। वे एक समाज सुधारक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने भारत में पक्षीविज्ञान, (पक्षियों के अध्ययन) का बीड़ा उठाया था। यह साइट, लुभावनी हरियाली से घिरी हुई है और मनोरम प्राकृतिक दृश्य प्रदान करती है।



Click it and Unblock the Notifications