अब्दुल बाबा की झोपड़ी साई बाबा के दर्शन हेतु अतिआवश्यक है। शिर्डी आने वाले प्रत्येक भक्त को यहाँ आना जरूरी होता है। अब्दुल बाबा की झोपड़ी में साई बाबा की हजारों यादें बसी हुई है। यह झोपड़ी काफी छोटी और हल्के हरे रंग से पुती हुई है जोकि चावाडी के बिल्कुल विपरीत स्थित है।
अब्दुल बाबा की झोपड़ी में मुख्य कमरे में बाबा और अब्दुल बाबा के कुछ पत्र रखे हुऐ है। साथ ही साई बाबा की स्वामी चिनमयानंद के साथ फोटो भी लगी हुई है। इसके पीछे ही लक्ष्मीबाई का घर भी है। इसके दर्शन सुबह के 7 से रात के 10 बजे तक किऐ जा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications