Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सिबसागर » मौसम

सिबसागर मौसम

अगर आप सिबसागर में प्रकृति और भरपूर संख्या में वनस्पति व जीव-जंतु को करीब से देखना चाहते हैं तो फिर बरसात के समय यहां जाइए। हालांकि ऊपरी असम के इस हिस्से को ठंड के समय घूमना आदर्श माना जाता है। इस दौरान यहां का तापमान काफी गिर जाता है और मौसम खुशगवार हो जाता है।

गर्मी

सिबसागर में मार्च से जून तक गर्मी का मौसम रहता है। यहां की गर्मी कई बार परेशान करने वाली होती है। हालांकि इस दौरान होने वाली बारिश से तापमान काफी गिर जाता है और मौसम आरामदायक हो जाता है। गर्मी के समय यहां का औसत तापमान 15 डिसे से 28 डिसे के बीच रहता है।

मानसून

देश के इस हिस्से में भरपूर वर्षा होती है। यहां बरसात का मौसम जुलाई से शुरू होता है और सितंबर तक रहता है। बरसात के कारण पूरे सिबसागर में हरियाली की परत बिछ जाती है, जिससे यह और भी दर्शनीय हो जाता है। चूंकि यहां काफी ज्यादा वर्षा होती है, इसलिए मौसम में नमी काफी ज्यादा होती है।

सर्दी

सिबसागर में ठंड का मौसम दिसंबर से शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का औसत तापमान 7 डिसे 18 डिसे के बीच रहता है। जनवरी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। सिबसागर में ठंड का मौसम काफी सुहाना होता है, जिससे यह घूमने के लिए आदर्श समय बन जाता है।