जीनमाता एक गाँव हे जो देवी जीन माता को समर्पित एक प्रचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। एक मान्यता के अनुसार यह तीर्थस्थल लगभग 1000 साल पहले बनाया गया था। इस मंदिर की वास्तुकला विशिष्ट राजपूताना डिज़ाइन को दर्षाती है। मंदिर में स्थित 24 स्तंभ पर विभिन्न आकृतियाँ बनी हैं।
यात्री यहाँ पर देवी जीन माता की अष्ट भुजाओं वाली मूर्ति देख सकते हैं। नवरात्रों में लगने वाले वार्षिक मेले में इस तीर्थस्थल पर बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यह हिंदू त्योहार भारतीय कैलेंडर के चैत्र और अश्विन महीने में मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications