रामगढ़, सीकर से 74कि.मी. दूर स्थित एक षहर है। यह षहर 1791 में राव राजा देवी सिंह द्वारा बसाया गया था। यह विभिन्न कब्रों, मंदिरों, हवेलियों और एथनीक हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक यहाँ पर राम गोपाल पोद्यार की कब्र, ताराचंद घनश्यामदास पोद्यार हवेली, बैजनाथ रुहिया हवेली, राम गोपाल पोद्यार हवेली तथा गोपीराम बागडि़या हवेली देख सकते हैं।
इन सबके अलावा मोतीलाल सँवाइका हवेली, शनिदेव मंदिर, गंगा मंदिर, बालाजी मंदिर तथा मान जी खेमका हवेली, इस जगह के मुख्य आकर्षण हैं।



Click it and Unblock the Notifications