खानवेल, सुंदर शहर, सिलवासा के दक्षिण में 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस स्थल की सैर पर्यटकों को इलाके की शानदार सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर सकती है। इस स्थल पर विस्तृत और चिकनी सड़कें, विशाल आलीशान पेड़, हरी - भरी पहाडि़यां जहां आदिवासियों के गांव है और घने जंगल है। यहां का कोना - कोना प्रकृति के रंग में डूबा हुआ है।
खानवेल में हरे घास के मैदान, सीढ़ीदार उद्यान, देहाती कॉटेज, घने जंगल और झरझर बहती नदी है, यह इलाका बेहद सरसब्ज है। इस क्षेत्र में शांति और सौहार्द का अनोखा संगम देखने का मिलता है। पक्षी और पशु प्रेमी यहां आकर फल चमगादड़, बार्बेट्स, फ्लाईकैचर, फ्लाईंगबॉक्स और अन्य दिलचस्प प्रजातियों को देख सकते है।
खानवेल में सर्दियों की सुबह सांस थाम लेने वाली होती है, ऐसा लगता है मानों कोई तस्वीर देख रहे हों। यह पूरा क्षेत्र एक हरे - भरे वातावरण में डूबा हुआ है। खानवेल में वन विहार पर्यटक कॉम्पलेक्स है जहां एक हिरण पार्क है, एक कैकटस हाउस, कई होटल और देहाती कॉटेज है जो नदी के किनारे पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications