Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सिरसी » मौसम

सिरसी मौसम

सिरसी जाने का सबसे उचित मौसम ठंड का मौसम है क्योंकि इस दौरान तापमान न तो ज्यादा ठंडा होता है और न ही ज्यादा गर्म। ठंड के मौसम में पर्यटक दर्शनीय स्थान का पूरी तरह से लुत्फ़ उठा सकते हैं।

गर्मी

(मार्च से मई): गर्मी के मौसम में सिरसी का वातावरण सामान्य रहता है। दिन के समय तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

मानसून

(जून से सितम्बर): सिरसी को मानसून के मौसम में भारी मात्र में बारिश प्राप्त होती है। पर्यटक इस मौसम में सिरसी जाने से बचते हैं क्योंकि बारिश उनके घूमने में बाधा उत्पन्न करती है।

सर्दी

(अक्तूबर से जनवरी): सिरसी में ठंड का मौसम काफी आनंददायक होता है और इसलिए यह मौसम इस जगह को देखने का सबसे बेहतर समय माना जाता है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है और अधिकतम तापमान ३२ डिग्री सेल्सियस तक जाता है। पर्यटक इस मौसम में सिरसी जाना पसंद करते हैं क्यूंकि मौसम सामान्य रहता है।