काशी विश्वनाथ स्वामी मंदिर तमिलनाडु के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। दक्षिणी मदुरै के शासक राजा हरिकेसरी परक्किराम पांडियन, काशी से एक शिवलिंग लाए और उसे अपने राज्य के इस हिस्से में स्थापित किया। जिसने इस शहर को यह नाम दिया।
बाद में 15 वीं और 16 वीं शताब्दी में, राजा पांडियन और राजा थिरुमलाई नायकर ने इस प्रसिद्ध शिव मंदिर को विस्तृत किया और इसे काशी विश्वनाथ स्वामी मंदिर के रूप में संबोधित किया। तब से लेकर अब तक यह मंदिर कई बार पुनर्निर्मित और पुनर्विकसित किया गया है।
पहली बार इस मंदिर को आनईअप्पा ग्नानि ने पुनर्निर्मित किया। आगे चलकर नायकरों ने इस मंदिर को और विकसित किया और 1659 में मुथू वीरप्पा नायकर ने इस मंदिर को एक रथ भेंट किया जो त्योहारों के दौरान जुलूस में प्रयोग किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications