नेन्मेनि गांव सत्तूर की पूर्वी दिशा में 9 किमी की दूरी पर तथा वईपारु नदी के तट पर स्थित है। यह गांव अपने धान के खेतों के लिए प्रसिद्ध है और इसे अपना नाम भी नेन्मेनि से प्राप्त हुआ है, जिसका अर्थ है धान की फसल। सर्दियों के महीनों में लोक निर्माण विभाग का सिंचाई ताल कई पक्षी प्रेमियों को आकर्षित करता है।जब, यह ताल पानी से पूरी तरह भर जाता है तो अनगिनत प्रवासी पक्षियों के लिए एक स्वर्ग बन जाता है। ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से कई सुंदर और रंगीन पक्षी विभिन्न मौसमों में यहां आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications