1923 में बना पराशक्ति मरियम्मा मंदिर शिवकाशी शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में पंगुनी उत्तिरम त्योहार को बड़े धूमधाम तथा वैभव के साथ मनाया जाता है और यह त्योहार शिवकाशी एवं उसके पड़ोसी क्षेत्रों का मुख्य त्योहार है। 21 दिनों के लिए मनाया जाने वाला यह त्योहार शिवकाशी तथा आसपास के स्थानों के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications