बड़गाम, श्रीनगर से 14 किमी. दूर स्थित एक जिला है। इससे पहले बडगाम, श्रीनगर जिले का हिस्सा था जो 1979 में एक स्वतंत्र जिले में तब्दील हो गया था। इस जिले के पर्वत, चोटियां और झरने पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इस क्षेत्र में प्रमुख पर्वत चोटियां पहजान, दूधपत्थर, संग - ए - सफेद या व्हाइट राक्स, नहवेयर पाल और योसमार्ग स्थित हैं।
यहां की प्रसिद्ध पानी की धाराओं के नाम माउंट टाटाकुती या दूध गंगा, सुत हरन, नीलनाग, गंधकनाग, सुख नाग, नारा नाग और पुष्कर नाग है। बड़गाम जिले के दक्षिण में पुलवामा, उत्तर में श्रीनगर और दक्षिण पश्चिम में बारामुला और पुंछ स्थित है। इस जिले के अन्य आकर्षण खग और तोषामैदान हैं। पहाड़ों की तलहटी में स्थित इस छोटे से सुरम्य गांव में हजारों पर्यटक सैर के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications