चश्मे-ए-शाही गार्डन के ऊपर स्थित परी महल को 17 वीं सदी में प्रसिद्ध मुगल बादशाह शाहजहां के ज्येष्ठ पुत्र दारा शिकोह द्वारा बनवाया गया था। परी महल को परियों का घर या क्वानटिलॉन के नाम से भी जाना जाता है। दारा शिकोह ने अपने सूफी ट्यूटर, मुल्ला शाह बदाख्शी के सम्मान में यहां एक बौद्ध मठ का भी निर्माण करवाया था जो वर्तमान में खंडहर में बदल चुका है।
पहले परी महल, खगोल विज्ञान और ज्योतिष सीखने का एक केंद्र था। इस गार्डन की कुल लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 122 मीटर और 62.5 मीटर है। परी महल, डल झील के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इस उदृयान में 6 छत हैं। अन्य गार्डन की तरह परी महल में पानी का साधन नहीं है।
यहां पानी के लिए छतों पर टंकी रखी हुई है जिन्हे अंडरग्राउंड वॉटर से भरा जाता है। बगीचे में एक स्प्रींग और एक लॉन है जहां कई प्रकार के फूल और फल अनेक किस्मों में लगे हुए हैं। छ: छज्जो वाला यह बगीचा लाजबाव है यहां आकर कुछ हसीन पल बिताना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications