रोजाबाल तीर्थ, श्रीनगर के कन्यार जिले में स्थित है। यह एक विवादास्पद धार्मिक स्थल है जिसे ईसाई धर्म के लोग अपना तीर्थ स्थल और मुस्लिम धर्म के लोग अपना तीर्थ स्थल मानते हैं। इस तीर्थ स्थल में एक मुस्लिम संत युज आसफ की कब्र है जबकि ईसाइयों का मानना है कि उनके गॉड यीशु मसीह का शरीर यहां दफन है। यह श्राइन जियारत हजारती योउजा आशोपह के नाम से भी क्षेत्र में काफी विख्यात है।
कुछ का दावा है कि यीशु मसीह जो ईसाई धर्म के पैगंबर थे, उनके शरीर को सूली पर चढ़ाए जाने के बाद वह यहां आए थे और बाद में उनके शरीर को यहुदी रीति रिवाजों और परंपराओ के अनुसार दफना दिया गया था। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां एक स्थानीय मुस्लिम संत को इस्लामी रिवाजों और परंपराओं के अनुसार दफनाया गया था। फिलहाल सुन्नी मुसलमानों की गठित कमेटी इस श्राइन की देखभाल कर रही है।



Click it and Unblock the Notifications