शोपियां को राज्य में एप्पल बाउल के नाम से जाना जाता है जो श्रीनगर के आसपास के क्षेत्र में स्थित है। इस आकर्षक जगह सेब का उत्पादन होता है जो पूरे भारत में फल बाजार में आपूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व रखता है क्योकि पुराने जमाने में इसे औपनिवेशिक मुगल रोड़ मार्ग पर स्थित माना जाता था।
यह रास्ता श्रीनगर को पाकिस्तान के लाहौर शहर से जोड़ता है। पहले यह स्थल 1872 - 1892 ई. में कश्मीर का वाजारत मुख्यालय हुआ करता था। यहां कुछ अन्य लोकप्रिय स्थल भी मौजूद हैं जैसे - जामा मस्जिद, काउसरनाग, अहरबल झरना, कुंगवाटन, नागी राय नाग, राम्बी आरा और लावाहिनीथोरा शाहलाटू आदि।
यहां डोबीजान में स्थित सल्फर झरना, अपने औषधिय गुणों के लिए काफी प्रसिद्ध है और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।