श्रीपेरंबदुर चेन्नई-बैंग्लोर राजमार्ग पर स्थित है और सड़क द्वारा आसानी से सुलभ है। चेन्नई से श्रीपेरंबदुर के लिये नियमित बसें उपलब्ध हैं। एक तरफ की यात्रा के लिये सरकारी बसों का किराया 20 रू से कम है। चेन्नई से बैंग्लोर के लिये बसें श्रीपेरंबदुर होकर गुजरती हैं और एक बेहतर विकल्प होती हैं। यात्रा के लिये बाइक भी किराये पर मिल जाती हैं। यात्रा में एक घण्टे का समय लगता है।