Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » श्रीपेरंबदुर » मौसम

श्रीपेरंबदुर मौसम

श्रीपेरंबदुर आने के लिये सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से फरवरी के बीच के महीने होते हैं जब तापमान कम और सुहावना होता है। बारिश से तापमान कम हो जाता है जो कि लोगों के लिये स्वागतयोग्य राहत लेकर आती है। साल के इस समय के दौरान पर्यटक गतिविधियाँ बहुत ही आनन्ददायी होती हैं।

गर्मी

श्रीपेरंबदुर में मौसम चेन्नई जैसा ही होता है। गर्मियां गर्म और चिपचिपी होती हैं और मार्च से लेकर जून तक रहती हैं। मई महीना सबसे गर्म होता है। गर्मियों के दौरान तापमान 32 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इन महीनों में यहाँ की यात्रा बहुत कष्टकारी हो सकती है।

मानसून

श्रीपेरंबदुर में मॉनसून का मौसम छोटा होता है और यहा अक्टूबर से नवम्बर के बीच पड़ता है। इन महीनों में तापमान तो कम होता है लेकिन आर्द्रता अधिक रहती है। जून से लेकर सितम्बर के बीच भी छिटपुट वर्षा हो सकती है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम दिसम्बर से फरवरी के बीच रहता है। श्रीपेरंबदुर आने का यह साल का सबसे बढ़िया समय होता है। सर्दियों के दौरान भी छिटपुट बारिश हो सकती है। तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता हैऔर साल के इस समय मौमस बहुत ही सुहावना रहता है।